तलोड नगरपालिका वार्ड-2 में भाजपा की शक्ति केंद्र बैठक आयोजित, धनपुरा गांव में कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति!

साबरकांठा : तलोद नगरपालिका वार्ड नंबर-2 में शक्ति केंद्र की बैठक आयोजित, धनपुरा गांव के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण उपस्थित रहे 

आज तलोद नगरपालिका के वार्ड नंबर-2 अंतर्गत धनपुरा कंपा स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विभिन्न गतिविधियों तथा संगठनात्मक कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर तलोद नगरपालिका के उपाध्यक्ष मयूरभाई पारिख, पूर्व शहर अध्यक्ष दामोदरभाई पटेल, पार्षद लीनाबेन व्यास, संगठन मंत्री नाथुसिंह, संग्रामसिंह झाला (पोयडा), मिनेशभाई व्यास सहित वार्ड नंबर-2 के धनपुरा गांव के समस्त ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता और मजबूती के साथ पार्टी के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टर : दिलीप परमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.