जोधपुर में युवा साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, इंजेक्शन के बाद बिगड़ी हालत

राजस्थान के जोधपुर में युवा साध्वी प्रेम बाईसा की रहस्यमयी हालात में मौत हो गई, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक रात में तबीयत बिगड़ने पर एक निजी कंपाउंडर को बुलाया गया, जिसने इंजेक्शन लगाया। इसके बाद हालत और खराब हो गई। साध्वी को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुटी है और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इंजेक्शन कौन-सी दवा का था, कंपाउंडर की योग्यता क्या थी और कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।

साथ ही साध्वी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लेकर भी जांच जारी है। परिवार ने पारदर्शी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.