जिला सदस्य, रानी कुशवाहा ने की सामान्य सभा की बैठक की अध्यक्षता

सागर (मध्यप्रदेश) : म०प्र० शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदाय निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान एवं अन्य समसामयिक विषयो की समीक्षा हेतु सामान्य सभा की बैठक का आयोजन कार्यालय, जिला पंचायत में किया गया। परियोजना अधिकारी मनरेगा, द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के उद्देश्य एवं होने वाले सकारात्मक प्रभाव के संबंध में विस्तार से अवगत कराया, साथ ही अवगत कराया गया है कि जिले में जल गंगा संवर्धन अधिनियम अंतर्गत मनरेगा योजना में 8257 निर्माण कार्य लिये गये है। जिनमें से 6446 निर्माण कार्य भौतिक रूप से पूर्ण हो गये है एवं 1811 निर्माण कार्य प्रगतिरत है।

चर्चा के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सदस्यो द्वारा ध्यान आकर्षित किया जिस पर अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत द्वारा कार्यवाही के दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रानी कुशवाहा को बैठक का अध्यक्ष, सर्व सम्मिति से मनोनीत किया गया। जिसके उपरांत नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रही श्रीमति रानी कुशवाहा ने बताया कि अधिनियम का उद्देश्य राजनीति के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना और निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं भूमिका मजबूत कराना है। जिसके तहत लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित सुनिश्चित हो सकेगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल ध्वनिमत से सर्व सम्मिति से पारित किया गया। उपाध्यक्ष जिला पंचायत देवेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि, इस बिल के पास होने से 'नारी सशक्तिकरण ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है, और यह अधिनियम उसी दिशा में एक मजबूत पहल है। अध्यक्ष,हीरा सिंह राजपूत द्वारा बताया गया है कि इस अधिनियम के लागू होने से जमीनी स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा साथ ही राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका सकिय होगी। अध्यक्ष द्वारा बताया गया है कि आगामी बैठक शीग्र ही आयोजित की जावेगी। जिसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम एवं सिंचाई विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जावेगी।

रिपोर्टर  : लाल साहब लोधी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.