उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 6 एवं 7 मई को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे

सागर : प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 6 एवं 7 मई 2026 को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सागर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 06 मई 2026 को सायं 5.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे सागर पहुंचेंगे तथा सागर में रात्रि विश्राम करेंगे।  उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल 7 मई 2026 को प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस, सागर में आमजनों से भेंट करेंगे वे प्रातः 10 बजे वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल दोपहर 12 बजे नवीन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, सागर में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होंगे।

रिपोर्टर : लाल साहब लोधी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.