आवास योजना सर्वे में लापरवाही पर कार्यवाही, पटवारी निलंबित

सागर - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर आवास योजना सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर एसडीएम बण्डा द्वारा पटवारी दीना प्रसाद अहिरवार, हल्का नं0 27 तहसील बण्डा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आवास योजना सर्वे में एक माह से ऊपर के समय व्यतीत हो जाने के पश्चात एवं कारण बताओ नोटिस देने के पश्चात भी एक भी मकान का सर्वे नहीं किया। तहसीलदार बण्डा द्वारा प्रेषित प्रस्ताव के अवलोकन के बाद पाया गया कि पटवारी दीना प्रसाद अहिरवार का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता व स्वेच्छाचारिता का द्योतक है जिस पर पटवारी को निलंबित किया गया है।

रिपोर्टर - लाल साहब लोधी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.