किसान महापंचायत में पहुंचे भाकियू (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद किसानों को संबोधित किया और संगठन की नीतियों तथा किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
महापंचायत में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष राजू माजरा, मंडल अध्यक्ष मंजीत चौधरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन किसानों के अधिकारों और सम्मान की लड़ाई निरंतर लड़ता रहेगा। उन्होंने किसानों से एकजुट रहकर अपनी मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने संगठन के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया।
रिपोर्टर - लखन यादव
No Previous Comments found.