तंबाकू मुक्त युवा अभियान राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत छात्रों को दिलाई गई शपथ

 सहारनपुर : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान को आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी रामपुर मनिहारान द्वारा संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत इंडिया टुडे कोवैट एकेडमी मैं जागरूक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इससे चिकित्साअधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्रों को तंबाकू उत्पादों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पोस्ट पेंटिंग निबंध लेखन और शपथग्रहण जैसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। पोस्ट प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा प्रिया नाम प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा कक्षा आठ के छात्र अंश को द्वितीय स्थान और कक्षा11 कीछात्र वंशिका को तृतीय पुरस्कारसे सम्मानित  किया। सभी विजेताओं को विद्यालय प्रशासन की तरफ से पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेनू सैनी ने छात्रों को संबंधित करते हुए तंबाकू के शारीरिक व मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने कीअपील की। कार्यक्रम में सफल संचालन मैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों और विद्यालयस्टाफ कसारणीय योगदान रहा।

रिपोर्टर : नरेश कुमार         

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.