नव जनोदय इंटर कॉलेज में खेल पुरस्कार वितरित हुए अंशु तथा विकास सैनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए
सहारनपुर : चिलकाना सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में विभिन्न खेलों में जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किये गए। 100 तथा 200 मीटर रेस में विकास तथा मिलन प्रथम स्थान पर रहे।शनिवार को मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठोर, ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर, सचिव बृजमोहन शर्मा, थानाध्यक्ष विनोद कुमार तथा एकता जनसेवा समिति के संरक्षक बालकृष्ण शर्मा, प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज खेलकूद में अग्रणी रहने वाले बच्चे उच्च स्थान पर पहुंच रहे हैं। बच्चों को शिक्षण कार्य के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बालिका वर्ग में 100 तथा 200 मीटर रेस में अंशु सैनी तथा शिवानी ने पहले एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालकों में 100 तथा 200 मीटर रेस में विकास तथा मिलन पहले एवं दूसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में नैंसी प्रथम तथा अंशु द्वितीय, लेमन रेस में खुशबू प्रथम, सलोनी द्वितीय, चेयर रेस में आंचल प्रथम, अंशु द्वितीय स्थान पर रही। गोला फेंक में अर्शील पहले नीरज दूसरे, लंबी कूद में आदिल पहले तथा रितेश दूसरे स्थान पर रहे।
क्रिकेट में कक्षा 11 की टीम ने कक्षा 10 की टीम को हराया। कबड्डी में कक्षा 10 की टीम ने कक्षा 12 की टीम को हराया। खो-खो में कक्षा नौ की टीम ने कक्षा 12 की टीम को हराया, जबकि रस्सा खींच में कक्षा नौ की छात्राओं ने कक्षा 11 की छात्राओं को हराया। क्रिकेट में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार कक्षा 11 के आदित्य को दिया गया। कॉलेज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विकास तथा अंशु सैनी को घोषित किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम की प्रभारी सुमन, सुनील कुमार, बिजेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजकुमार, नीरू, सवित कुमार, मोहित, मनोज आदि रहे।
रिपोर्टर : नरेश कुमार

No Previous Comments found.