सहारनपुर थाना बड़ागांव क्षेत्र के गांव सिरसली में बैटरी व पशुशाला में बंधी भैंस चोरी

सहारनपुर - थाना बड़गांव। क्षेत्र बीती रात गांव सिरसली कला में चोर पशुशाला में बंधी भैंस व उसका बच्चा चोरी कर ले गए। वही दिनदहाडे खेत में खड़े  ट्रैक्टर की बैटरी चोरी।पीडितों ने घटना की थाने पर तहरीर दी है। बीती रात गांव सिरसली कला निवासी  पशुपालक पदम कुमार अपनी भैंस पशुशाला में बांधकर घर सोने चला गया। सुबह पशुओ को चारा डालने गया तो भैंस व उसका बच्चा गायब देखकर हैरान रह गया। पीड़ित ने भैंस चोरी की थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वही किसान कंवरपाल रविवार की सुबह खेत में ट्रैक्टर खड़ा करके खेत का कार्य करने लगा। दोपहर में घर वापस लौटने के लिए ट्रैक्टर चालू करने लगा तो वह स्टार्ट नहीं हुआ। देखने पर पता चला कि ट्रैक्टर से गायब मिली। पीडित किसान ने बैटरी चोरी की थाने पर तहरीर दी है।पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टर - नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.