रविदास जयंती शोभायात्राओं की सुरक्षा में प्रशासन सतर्क-एसपी देहात सागर जैन के नेतृत्व में चाक-चौबंद इंतजाम
सहारनपुर - क्षेत्र मैं संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में निकाली जा रही शोभायात्राओं को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया- अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन द्वारा थाना नांगल, देवबंद, बड़गांव एवं नानौता क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया- निरीक्षण के दौरान एसपी देहात सागर जैन ने शोभायात्राओं में तैनात पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी को बारीकी से परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए- उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शांति, अनुशासन और संवेदनशीलता पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है- एसपी देहात सागर जैन का सख्त लेकिन संतुलित नेतृत्व यह संदेश देता है कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा, वहीं आस्था और सामाजिक सौहार्द का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा- उनकी सक्रियता से आमजन में सुरक्षा और भरोसे का वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर - नरेश कुमार

No Previous Comments found.