किसानों के साथ अभद्रता करने वाला एसआई धीर सिंह हुआ लाइन हाज़िर

सहारनपुर : एसएसपी कार्यालय पर होने वाला किसानों का धरना प्रदर्शन हुआ स्थगित, विगत 4 दिन पहले किसानो की समस्याओं को लेकर पुलिस चौकी पर पहुंची भारतीय किसान यूनियन तोमर की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी के साथ एसआई धीर सिंह ने अभद्रता कर दी थी, इस मामले की शिकायत जनपद पुलिस अधीक्षक से करने के बाद कल 5 फरवरी को पुलिस मुख्यालय पर धरने का ऐलान होते ही कप्तान साहब ने भाकियू (तोमर गुट) के 11 लोगो के एक प्रतिनिधिमंडल को बुलाया और लगभग 30 मिनट वार्ता कर सभी मुद्दो पर सहमति बन गई, इसी दौरान एसएसपी साहब ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसआई धीर सिंह को आरोपों के चलते लाइन हाजिर कर दिया। भाकियू ने इस मामले को सच्चाई की जीत बताते हुए कहा कि एसएसपी तिवारी जी ने उनके मामले में न्याय मिलने की उम्मीद पूरी कर दी है। इस मौके पर मुख्य रूप से पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय, युवा प्रदेश अध्यक्ष रहीस मलिक, मंडल उपाध्यक्ष जसवीर राणा, जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूबी त्यागी, नगर अध्यक्ष जयेंद्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश चौधरी, महिला जिला उपाध्यक्ष सुमन चौधरी सहित 11सदस्यो का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहा।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.