संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर किया गया भव्य शोभायात्रा का आयोजन

सहारनपुर : तहसील बेहट के गांव सलेमपुर गदा में संविधान निर्माता भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 135 वे जन्मदिवस पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारीयो के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, मीराबाई संत रविदास आदि की सुंदर-सुंदर मनमोहन झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस दौरान कमेटी के सदस्यों के द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस को केक काटकर व आतिशबाजी करते हुए मनाया गया।

शोभायात्रा निर्धारित रविदास मंदिर से शुरू होते हुए गांव के मुख्य मार्ग एवं गांव की समस्त गलियों से होते हुए वापस रविदास मंदिर पर ही संपन्न हुई।

शोभा यात्रा से पूर्व विचार गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल 1891को 
मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनके पिता रामजी मालोजी सकपाल और माता भीमाबाई थीं। महार जाति से संबंधित होने के कारण, उन्हें बचपन में सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। वह एक भारतीय विधिवेत्ता,अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञऔर समाज सुधारक थे, जिन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों के विरुद्ध सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ाई लड़ी। भारतीय संविधान के जनक माने जाने वाले बाबा साहेब स्वतंत्र भारत के पहले कानून और न्याय मंत्री थे। 
उन्होंने मुंबई के एलफिंस्टन कॉलेज से स्नातक किया और बाद में कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की।
उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए 'मूकनायक' पत्रिका शुरू की और 1927 में महाड़ सत्याग्रह के माध्यम से सार्वजनिक तालाबों के उपयोग का अधिकार पाने के लिए आंदोलन किया। वर्ष 1947 में उन्हें भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया और संविधान सभा की मसौदा समिति का अध्यक्ष बनाया गया। जीवन के अंत में, 14 अक्टूबर 1956 को नागपुर में उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली में उनका महापरिनिर्वाण (निधन) हुआ। बाबासाहेब ने श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्हें सामाजिक समरसता और मानवाधिकारों का चैंपियन माना जाता है।

शोभायात्रा का विधिवत उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबू रमेशचंद,प्रधान प्रतिनिधि शोएब आलम,एडवोकेट मनीष गौतम, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र कुमार,नवीन कुमार,अक्षय कुमार,मिल कर्मचारी ओम प्रकाश, मा.रोशन उज्जवल एवं डॉ.दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली बेहट प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.