धूमधाम से साथ मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

चिलकाना : महर्षि कश्यप जयंती का भव्य कार्यक्रम जैन बाग चिलकाना में बड़ी धूमधाम के साथ आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मुकेश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद, सभासद विनय कश्यप, भाजपा नेता सुधीर कुमार जैन, डॉ. विमल शर्मा ने संयुक्त रूप से महर्षि कश्यप के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद सफल संचालन डॉ. विमल शर्मा ने किया। 

महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन धूमधाम के साथ जैन बाग चिलकाना में बढ़े धूमधाम के साथ किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि हमें महर्षि कश्यप के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए जो व्यक्ति महर्षि कश्यप जी के बताए हुए मार्ग पर चलता है वह कभी भी अपने जीवन में असफल नहीं होता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता जायर हुसैन चांद ने सभी को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दी। वहीं पूर्व मंत्री उदयवीर कश्यप व मांगेराम कश्यप ने सभी को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारे समाज के युवाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे आना पड़ेगा तभी समाज का सुधार व उद्धार हो सकेगा युवा ही समाज की रीढ़ है। भाजपा नेता  सभासद विनय कश्यप ने ग्राम ग्याजदीनपुर, पठेड, गोवर्धनपुर, नथमलपुर, चौरी मंडी, पटना, सरसावा, पटनी, छावड़ी, अहाड़ी, मंझार , बिदपुर,  बैगनी आदि बाहर से आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होते सभी जगह होते रहने चाहिए। इस दौरान डायरेक्टर नाथीराम कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, युवा भाजपा नेता हिमांशु गर्ग, पवन सैन, सचिन कांबोज, मास्टर जंगा सिंह, दीपक कश्यप, रमेश कश्यप, मनोज कश्यप, यूनिश मेंबर, इरफान प्रधान प्रवेश चौधरी, राजजीर कश्यप, आयुष जी महाराज, हिमांशु रोहिला, दीपक कश्यप, विक्की कश्यप, रमेश आदि हज़ारों की संख्या में क्षेत्रवासी व कस्बेवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.