मारपीट के दो अलग अलग मामलों में आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
सहारनपुर : चिलकाना / थाना पुलिस द्वारा मारपीट के दो अलग अलग मामलों में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की गयी। चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव सालीरी निवासी पीड़ित महिला ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति घर से बाहर रहकर मजदूरी का काम करता है। आरोप है कि बुधवार को पीड़िता के बच्चे गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से बाहर खेल रहे थे। जहां बच्चों के बीच कहासुनी हो गयी। जिस कारण विपक्षी आशू पुत्र मुस्तकीम पीड़िता के साथ गाली गलौज करने लगा, विरोध करने पर आशू अपने भाईयों सालिम, मुसीर व अरसलम पुत्रगण मुस्तकीम निवासी ग्राम सालीरी के साथ घर में घुस आया ओर मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर आये पड़ोसियों ने पीड़िता को बामुश्किल बचाया। जब पीड़िता का पति काम से घर वापस लौटा ओर विपक्षियों से इस बाबत बात की तो उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर विपक्षियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। वहीं एक अन्य मामले में ललित पुत्र प्रेमचंद निवासी ग्राम धौलाहेडी ने विपक्षी ओपिन पुत्र मानसिंह, रामलाल पुत्र बनारसी, अभिषेक पुत्र विजयपाल व विजयपाल पुत्र जमुरा निवासी ग्राम धौलाहेडी थाना चिलकाना के विरुद्ध तहरीर देकर बताया कि पीड़ित अपनी दुकान पर बैठा था। विपक्षियों ने पीड़ित की दुकान पर आते ही गाली गलौज शुरू कर दी, विरोध करने पर पीड़ित को दुकान से बाहर निकाल कर मारने पीटने लगे। जिससे पीड़ित को काफी चोटें आयीं ओर जख्मी हो गया। आरोप है कि जब बीच बचाव कराने के लिए पीड़ित का बुजुर्ग पिता आया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।वहीं चिलकाना थाना पुलिस ने दोनों मामलों में आठ लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : नरेश कुमार

No Previous Comments found.