रामपुर मनिहारान से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, बाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा नगर

सहारनपुर :  श्री अमरनाथ सेवा संघ, रामपुर मनिहारान के तत्वावधान में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का 18वां जत्था मंगलवार को भव्य रूप से रवाना हुआ। यात्रा में शामिल लगभग सैकड़ों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बस द्वारा रवाना हुए। इस दौरान पूरे क्षेत्र में “बम-बम भोले” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से मैं ढोल नगाड़े बजाकर माहौल भक्तिमय हो गया।

श्री अमरनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा में श्रद्धालुओं को रवाना करने से पूर्व हवन, पूजा-अर्चना की गई तथा उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई। श्रद्धालुओं के परिजनों एवं नगरवासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर यात्रियों का स्वागत एवं विदाई की।
बैनर के अनुसार यात्रा का आयोजन श्री अमरनाथ सेवा संघ, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) द्वारा किया गया। संघ के प्रधान चौधरी अर्जुन चकवाली के नेतृत्व में यह यात्रा संपन्न हो रही है।
इस अवसर पर सेवा दल में संजय गुप्ता, दीपक मित्तल, पंडित आकाश शर्मा, संजीव सैनी और गोपाल सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यात्रा में सहयोग करने वालों में राजेश कुमार गोयल, धीरज सैनी, पवन सैनी, अमित खरबंदा, आमन मंगला, मधुसूदन बंसल, राजमल बंसल, सतीश धींगरा, मोंगा ट्रेडर्स, राजू ड्राइफ्रूट्स, प्रवीण पवार, रवि जैन, सचिन धींगरा, आकाश जैन, देव गुप्ता, शिवम गुप्ता, राजू गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजसेवी शामिल रहे।
श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर क्षेत्र एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की। नगरवासियों ने यात्रियों की मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.