कबीर साहेब के प्रकटोत्सव पर सेवा और समरसता का संदेश, शरबत-हलवा वितरण

रामपुर ,मनिहारान :  संत शिरोमणि कबीर साहेब के प्रकटोत्सव पर कस्बे में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए इस्लामनगर रोड पर शरबत एवं हलवे का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों और कबीरपंथी समाज के लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने संत कबीर साहेब के जीवन एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, प्रेम, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी। उन्होंने जाति-पांति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव का विरोध करते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ रहने की प्रेरणा दी।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार ने कहा कि कबीर साहेब की वाणी आज भी समाज को सही दिशा देने का कार्य कर रही है। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने कहा कि संत कबीर के विचार सामाजिक समरसता और मानव कल्याण के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि कबीर साहेब का जीवन प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
इस अवसर पर रविंद्र चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के विकास सैनी, राजू पंचाल, देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान (सनातन धर्म सभा) ऋषिपाल चौधरी, ओमपाल कोरी, साहब सिंह कोरी, विकास बालियान, निखिल, राजकुमार घाटेड़ा, देवेंद्र सिंह सहित कबीरपंथी समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बबली देवी, मंजू, ममता, शकुंतला, कुसुम, सुशील, राकेश रानी और मोनिका सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.