तहसील प्रांगण में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, हनुमान पूजा, हवन व विशाल भंडारे का आयोजन
रामपुर ,मनिहारान : तहसील प्रांगण में मंगलवार को भगवान श्रीहनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में तहसील प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्तागण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर हवन में आहुति अर्पित की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुआ। हवन के दौरान पूरे तहसील परिसर में 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में मनीष कुमार, राजकुमार , तहसील बार अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार, योगेंद्र पुंडीर, एडवोकेट ईश्वर पाल, एडवोकेट विकास सैनी, अजय पुंडीर, उप जिलाधिकारी कार्यालय से सचिन कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
तहसीलदार जितेंद्र कुमार एवं नायब तहसीलदार संजीव चौहान सहित तहसील प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना और हवन में भाग लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और जनसहभागिता की भावना को मजबूती मिलती है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तहसील प्रशासन की ओर से पेयजल, व्यवस्था तथा प्रसाद वितरण सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्टर : नरेश कुमार
No Previous Comments found.