मां शाकंभरी विश्वविद्यालय में मंडल टॉपर बनीं वंशिका पांचाल का सम्मान

नानौता :  अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में रविवार को संतोष विहार कॉलोनी, नानौता स्थित विजय पांचाल के आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की होनहार छात्रा वंशिका पांचाल को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर मंडल में बीसीए पाठ्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने वंशिका पांचाल को शॉल, स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि वंशिका की इस उपलब्धि से पूरे समाज का गौरव बढ़ा है और यह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर वंशिका के साथ उनके परिवार को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यपाल पांचाल, नगर कोषाध्यक्ष शशिकांत धीमान, नगर सचिव सचिन पांचाल, डॉ. मनोज पांचाल, शामली जिलाध्यक्ष विजयदत्त जांगिड़ आर्य, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश धीमान, मंडल अध्यक्ष दीपक पांचाल, मंडल महामंत्री अजय धीमान, मंडल महासचिव संजय धीमान, गौ रक्षा दल के जिला मंत्री विशु रुहेला, संदीप कौरी, कुलदीप धीमान, नितिन पांचाल, मुकेश जांगिड़, कुशल पांचाल, प्रवीण पांचाल, विनोद पांचाल, रामकुमार पांचाल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं समापन अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महासचिव ब्रह्मशिल्पी सतस्वरूप पांचाल सतसंगी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.