संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत

चिल्काना - संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की मौत हो गई सूचना पर पहुंचे मृतक के मायके पक्ष के लोगों ने मृतक महिला के ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने को लेकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया । सूचना पर मौके पर पहुंची चिलकाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर सबको पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा

 मिली जानकारी के अनुसार चिलकाना क्षेत्र के ग्राम सलीरी से लगभग 9:00 बजे चिलकाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव की एक महिला कोमल पत्नी अजय कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है । 
मौके पर पहुंची चिलकाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतक महिला के मायके पक्ष के उसके परिजनों को दी । मौके पर पहुंचे मृतक विवाहित  के भाई अजय कुमार ने बताया कि लगभग 2 वर्ष पहले हमने अपनी बहन कोमल की शादी चिलकाना क्षेत्र के ग्राम सलीरी निवासी अजय कुमार के साथ अपनी हैसियत से अधिक दान दहेज देकर शादी की थी शादी मे बुलेट मोटर दी।
तभी से उसके ससुराल पक्ष के लोग हमारी बहन को और दहेज के लिये पड़ताड़ित कर रहे थे इसी के चलते उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर उसका गला दबाकर हत्या करने की आशंका व्यक्ति की । 
चिलकाना पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया । थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सलीरी से  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चिलकाना पुलिस ने मृतक महिला को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है अभी तक चिलकाना पुलिस को मृतक महिला के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है पोस्टमार्टम रिपोर्ट  व तहरीर के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी ।


चिलकाना संवाददाता राशिद अहमद फरीदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.