हल्की बरसात में ही नयाबास की सड़क बनी तालाब, जनता परेशान
चिलकाना- ग्राम पंचायत के मोहल्ला नयाबास में हल्की बरसात में ही जनता परेशान है। मुख्य सड़क की हालत इतनी खराब है कि थोड़े से पानी में ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है।
जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ से लोगों का चलना दूभर हो गया है। जैसा कि फोटो में साफ दिख रहा है, बाइक सवार कीचड़ भरे पानी में गिरते-गिरते बचते हैं। बुजुर्ग और महिलाएं फिसल कर चोटिल हो रही हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों, स्कूली बच्चों और महिलाओं का आना-जाना होता है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को शिकायत की गई, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जल निकासी के लिए नालियों की सफाई भी नहीं हुई है, जिससे पानी सड़क पर ही जमा रहता है। शाम के समय सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा रहता है।
राशिद अहमद फरीदी
चिलकाना संवाददाता

No Previous Comments found.