बड़गांव पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान की कार्रवाई, बीएनएसएस की धाराओं में की गई कार्रवाई

रामपुर - मनिहारान (सहारनपुर)। क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़गांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान के समक्ष पेश किया है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में 29 नवंबर 2026 को बड़गांव पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू राणा पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम मिर्जापुर तथा महावीर पुत्र सोमदत्त निवासी ग्राम शिमलाना, थाना बड़गांव, जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

रिपोर्टर - नरेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.