ललित ग्राम जंक्शन से दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेसट्रेन से 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद

सहरसा : वैशाली एक्सप्रेस से सहरसा आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया।यह ट्रेन ललित ग्राम से नई दिल्ली जा रही थी हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।जानकारी अनुसार सोमवार को 15565 ललित ग्राम नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से खुली। सुपौल आने से पहले  वैशाली एक्सप्रेस के सामान्य कोच में आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ट्रेन की गश्त कर रही थी। अचानक बैठने के सीट के नीचे एक लावारिस संदिग्ध अवस्था में बैग दिखा रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूछे जाने पर किसी ने उसे बैग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद एस्कॉर्ट पार्टी ने इसकी सूचना सहरसा आरपीएफ इंस्पेक्टर धनंजय कुमार यादव को दी।वही घटना की सूचना रेलवे सुरक्षा बल के एनडीओ संतोष कुमार सुमन को भी दी गई। जब ट्रेन सहरसा पहुंची तो आरपीएफ और जीआरपी की टीम पहले से मौजूद थी।वही  ट्रेन के रुकने पर फिर से लावारिस बैग के बारे में यात्रियों से पूछताछ की गई। लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।तब स्टेशन अधीक्षक की मौजूदगी में जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें गांजा भरा था।जब बैग का वजन किया गया तो 4 किलो 165 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संदर्भ में सूचना जिला प्रशासन को दी गई। वही जीआरपी के अवर निरीक्षक राजेश कुमार के अलावा जीआरपी की टीम ने गांजा बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।ज्ञात हो कि पिछले महीना भी ललितग्राम से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस से करीब 45 किलो गांजा बरामद किया गया था।ट्रेन में तैनात आरपीएफ की स्कॉट पार्टी ने सामान्य कोच से गांजा बरामद किया था।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.