भाजपा शिष्टमंडल ने नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की

सहरसा : नवहट्टा थाना क्षेत्र के असय केदली गांव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला। शिष्टमंडल ने परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उन्हें हर संभव सहयोग तथा शीघ्र न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए प्रशासन से मांग की कि दोषी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शिष्टमंडल में जिला अध्यक्ष साजन शर्मा के साथ जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला प्रवक्ता अभिषेक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष पूजा सिंह राठौड़, नवहट्टा मंडल अध्यक्ष द्वय अजय चौधरी एवं श्री कृष्ण साह, नीरज कुमार ,सोहन दास ,मुकेश साह , रंजीत यादव आदि लोग शामिल थे।भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने घटित घटना पर आक्रोश प्रकट करते हुए कहा कि घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है यह लापरवाही सुशासन व सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार में नहीं चलेगा। नवहट्टा पुलिस प्रशासन अविलंब अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम करें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.