महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा सखी वार्ता का आयोजन

सहरसा : महिला एवं बाल विकास निगम, सहरसा के अंतर्गत जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा ग्राम–कहरा कुटीर,प्रखंड कहरा ग्रामीण सहरसा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सुरक्षा संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना था।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), महिला हेल्पलाइन नंबर–181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर–1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर–1098, बाल विवाह रोकथाम एवं महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी सहायता सेवाओं एवं संकट की स्थिति में उपलब्ध सहायता तंत्र के बारे में भी जागरूक किया गया।सखी वार्ता के माध्यम से महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया गया तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने का संदेश दिया गया।उक्त कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक, जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), सहरसा द्वारा किया गया।जागरूक कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.