जग्गा यादव को गोली मारने वाले दो अपराधी को पुलिस ने नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया

सहरसा : गत 26 मई की देर रात सदर थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी, चिल्ड्रन पार्क के निकट जिले के कनरिया ओपी क्षेत्र के सुखासन गांव निवासी जग्गा यादव पर हुई गोलीबारी की घटना के दो मुख्य आरोपी गिरफ्त में ले लिए गए हैं। उन्हें स्थानीय पशुपालन कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।हालांकि घटना में शामिल अन्य अपराधी फरार बताए जा रहे हैं। जिसकी भी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। शुक्रवार की देर शाम सदर थाना की टीम बड़े नाटकीए तरीके से दोनो अपराधी को गिरफ्तार करने में सफल रही थी। इस दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच खदेड़ा खदेड़ी भी हुए थे। अपराधी को पकड़ने के दौरान दो पुलिसकर्मी को चोट भी लगने की बातें की कही जा रही थी। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही थी।बीते 26 मई को जगा यादव की दाहिने पंजरे में गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हिमांशु के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।गठित टीम तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर घटना के अप्राथमिकी के दो अभियुक्त को पहले चिन्हित किया था। जिसमें विवेक कुमार और सुमितेश कुमार उर्फ गोलू की पहचान हुई थी। जिसके बाद दोनों अपराधियों की गतिविधि पर लगातार नजर रखी जा रही थी। देर रात उनके घर पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पशुपालन कॉलोनी स्थित उनके घर को घेरा गया। इस दौरान पुलिस गतिविधि को देखकर अपराधी भगाने का प्रयास किया था। जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया गया था।गिरफ्तार अपराधी विवेक कुमार ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि कुछ दिन पूर्व आशीष कुमार उर्फ जग्गा यादव उन्हें जबरन उठाकर अपने घर ले गए थे। फिर उन्हें तीन दिनों तक घर में बंद कर मारपीट की गई थी। किसी तरह बाद में उन्हें छोड़ा गया था। जिससे वे आक्रोशित थे। जग्गा से बदला लेने की फिराक में थे। ऐसे में 26 मई को जग्गा के सहरसा आने की सूचना प्राप्त हुई थी। फिर उनकी रेकी कर उनके ऊपर गोली चलाई गई थी। जिसमें उनके साथ गोलू सहित अन्य मित्र शामिल थे। गिरफ्तार अपराधी का है आपराधिक इतिहास पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी सदर थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी खड़कन यादव के पुत्र विवेक कुमार का अपराधिक इतिहास है। उनके ऊपर पूर्व से ही सदर थाना कांड संख्या - 915/24 दर्ज है। जिसमें धारा - 309(6) दर्ज है। वही गिरफ्तार दूसरा अपराधी सदर थाना क्षेत्र के पशुपालन कॉलोनी, वार्ड नंबर - 12 निवासी दिनेश यादव के पुत्र सुमितेश कुमार उर्फ गोलू थे। गोलू के ऊपर भी पूर्व से ही सदर थाना कांड संख्या - 304/24 आर्म्स एक्ट को लेकर दर्ज और सदर थाना कांड संख्या - 1404/24 धारा 317 सहित अन्य गंभीर धाराएं लगी हुई थी।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.