11 साल बेमिसाल कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यशाला आयोजित

सहरसा : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पटुआहा में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मति लाजवंती झा, सहरसा विधायक डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पारस नाथ साह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।वही वंदे मातरम के गायन से कार्यशाला की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम नव मनोनीत प्रदेश महामंत्री श्री मति झा को जिलाध्यक्ष साजन शर्मा एवं विधायक डॉ आलोक रंजन सहित सभी पदाधिकारियों के द्वारा अंग वस्त्र बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा द्वारा सभी आगत अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र देकर किया। इस अवसर पर विधायक डॉ आलोक रंजन ने प्रदेश महामंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि कोशी की धरती से पहली बार लाजवंती झा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया। इससे कोशी क्षेत्र के आम कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढेगा। साथ ही कार्यशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल बेमिसाल विकसित भारत संकल्प अभियान पर प्रकाश डालते हुए विकसित बिहार विकसित सहरसा के संकल्प साकार हो रहा है।जिसमें सहरसा का मत्स्य गंधा झील,ड्रेनेज सिस्टम, हवाईअड्डा एवं रेल ओभर ब्रिज का काम आगें बढ रहा है। प्रदेश महामंत्री श्री मति लाजवंती झा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व ने सौंपा है उस दायित्व को पुरा करने का मैं हर संभव प्रयास करूंगी।कोशी एवं सहरसा के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को आगें बढाने का प्रयास करूँगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कार्यशाला प्रभारी पारस नाथ साह ने कहा कि 11 साल बेमिसाल भारत संकल्प अभियान एवं बुथ सशक्तिकरण अभियान के लिए 8 जुन से 12 जुन तक सभी मंडल में मंडल कार्यशाला एवं 13 से 16 जुन तक पंचायत कार्यशाला एवं पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मोदी जी के नेतृत्व में चल रही 11 साल बेमिसाल सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाकर पंचायत चौपाल में चर्चा करना है। जिसके लिए प्रभारियों को मंडल कार्यशाला में भेजा जाएगा। कार्यशाला का संचालन जिला मंत्री मुकेश मानस ने किया कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रितेश रंजन जिला,महामंत्री मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, अनमोल भगत, रिंकी देवी, सीमा झा, सुगामनी देवी, भैरव झा,महावीर यादव, विजय गुप्ता, दिनेश यादव, सुरजीत सिंह कुशवाहा, कुमार गौरव, बी एन सहनी,अभिषेक पांडेय,अरविंद भगत, अभिलाषा कुमार,विपीन कुशवाहा,शक्ति गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.