LANGUAGE

जन सुराज पार्टी के महिषी उम्मीदवार विमलकांत झा ने भरी हुंकार

सहरसा - आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों नें क़वायद तेज कर अपने संभावित उम्मीदवार तय करने शुरू कर दिया है।इस कड़ी में जनसुराज पार्टी भी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपनी तैयारी तेज कर दी है।विगत दो दिनों सें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण सिंह भी जिलें के चारों विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों के बीच हर घर सुराज लाने संबंधी बात उठाई।साथ ही एनडीए एवं इंडी गठबंधन पर करारा प्रहार किया।प्रदेश अध्यक्ष उदय नारायण सिंह नें महिषी के संभावित उम्मीदवार विमलकांत झा के साथ मिलकर क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया।वही संभावित प्रत्याशी विमलकांत झा के गांव एकाढ नवहट्टा में उपस्थित विशाल जनसमूह को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जन सुराज के प्रति लोगों का समर्थन पर आभार व्यक्त किया।श्री सिंह नें कहा आपकी उपस्थिति देखकर ऐसा लगता है।महिषी सीट पर जन सुराज की जीत सुनिश्चित है।विमलकांत झा नें कहा कि अबकी बारी जनसुराज की बारी के कार्य में दिन रात लगा हू। मैने सरकारी सेवा से त्यागपत्र देकर समाज सेवा के लिए राजनीति में पदार्पण किया हूं।वही मेरे विचारों से मेल खाते प्रशांत किशोर के विचार को देखकर जन सुराज से दिल सें जुड़ गया।तब से लेकर अब तक गांव से लेकर शहर तक हर जगह उनके पदयात्रा में भी शामिल रहा।श्री झा ने कहा कि बिहार मे सकारात्मक बदलाव निश्चित है।वही महिषी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत सक्रिय रहकर अपनी क्षमता अनुसार काम कर रहा हूं।उन्होंने कहा कि मैने प्रारम्भिक पढ़ाई गांव मे की है।यहां कि हर समस्याओं से परिचित हूं।ऐसे में बाढ सुखाड़ मे किसानों की समस्या एवं पलायन को खत्म करने के लिए प्रशांत किशोर की घोषणा है।कि बिहार से पलायन बंद करने के लिए स्थानीय स्तर उद्योग कल कारखाने स्थापित कर रोजगार दिलाया जाएगा।वही शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार विधि व्यवस्था स्थापित कर घर-घर जन सुराज को जन जन तक पहुंचाना है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.