सावन की प्रथम सोमवारी को हर हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुआ शिव मंदिर

सहरसा : सावन माह की पहली सोमवारी को अहले सुबह चार बजे सें ही शिवभक्तों नें शिव मंदिर में जलार्पण प्रारंभ किया।सभी शिव मंदिर में दिन भर ॐ नम: शिवाय बोलबम एवं हर हर महादेव के नारों सें गुंजायमान हुआ। शहर के नया बाजार स्थित नर्मदेश्वर नाथ महादेव मंदिर,शंकर चौक स्थित शिव मंदिर, कोशी चौक,पूरब बाजार,सपटियाही,मानस मंदिर हटिया गाछी,तिवारी टोला,बटराहा शिव मंदिर को विशेष रूप सें आकर्षक ढंग से सजाया गया।साथ ही कीर्तन, भजन एवं नचारी गीत गायन किया गया ।पंडित विजय कुमार झा नें बताया कि भगवान विष्णु के हरिशयन एकादशी के दिन निंद्रा में चले जाते है।जिसके कारण चातुर्मास के सावन माह में सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथ संचालित होता है।उन्होंने कहा कि समुद्र मंथन के उपरांत मिले विष को भगवान शिव ने जगत कल्याण के लिए हलाहल का विषपान किया।उस ज्वाला को शांत करने सावन माह में भगवान शिव को कांवर भर कर जल फूल बेलपत्र धतुर भांग एवं दुध चढाया जाता है।वही सभी सोमवार को सभी शिव मंदिर में जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक कर पूजा-पाठ किया जाता है।उन्होंने बताया कि विगत 30 वर्षों से सावन माह में जलाभिषेक किया जाता है।साथ ही संध्या में प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा कीर्तन-भजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है।श्री झा ने बताया कि बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव की महिमा अपरम्पार है।मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनवांछित मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।ज्ञात हों कि जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बलवाहाट कांठो मे मटेश्वर नाथ महादेव ,कहरा प्रखंड के देवना गोपाल वाणेश्वर महादेव, नीलकंठ महादेव मंदिर चैनपुर, गमरेहो स्थित नाकुचेश्वर महादेव तथा नवहट्टा प्रखंड के देवन वन महादेव मंदिर में प्रचीन व ऐतिहासिक स्वयंभू शिवलिंग स्थापित है।इन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में डाक कांवरिया मुंगेर घाट से गंगाजल लाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाते है।जिसके कारण सावन माह में जिलें मे चहुंओर भगवा वस्त्र मे कांवरियों का जत्था एवं हर हर महादेव के नारे सें भक्तिपूर्ण वातावरण बना हुआ है।वही जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रमुख मंदिर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.