बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बने शोभाकांत झा,कार्यकर्ताओं में हर्ष

सहरसा : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राष्ट्रीय महासचिव एवं संगठन प्रभारी के सी वेणुगोपाल एवं बिहार प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के संज्ञान में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखदेव खेरा,बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम,अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला के अनुमोदन पर शोभाकांत झा को बिहार किसान कांग्रेस के सहरसा जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, वरीय नेता डॉ तारानन्द सादा,उपाध्यक्ष कुमार प्रभाकर,रामसागर पांडेय एवं प्रेमलाल सादा नें हर्ष व्यक्त कर पत्र सौपा गया।वही पार्टी ने श्री झा को किसान के हक की लडाई में मजबूती प्रदान कर राहुल गाँधी के हाथ को बिहार में मजबूत करेंगे।वही किसान प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री झा ने कहा कि जिस तरह महात्मा गांधी ने आजादी की लड़ाई किसानों के सहयोग से बिहार के चंपारण सें शुरुआत की और आजादी हासिल हुई। ठीक उसी प्रकार जिले के किसानों की समस्या एवं उनके अधिकार के लिए कांग्रेस संगठित प्रयास करेगी। जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस को अवश्य सफलता प्राप्त होगी।
रिपोर्टर : अजय कुमार
No Previous Comments found.