हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह 2025 आयोजित
सहरसा : हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया । इस मौके पर कई ज़िले सहित नेपाल के 80 शिक्षकों का सम्मान किया गया । मौके पर दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव , एमएलसी डॉ अजय सिंह, विधान परिषद के जनसंपर्क अधिकारी अजीत रंजन , जेडीयू के निखिल मंडल, डॉ प्रो रेणु सिंह, बी बी झा,पंडित तरुण झा ,आशीष सिंह, एस एन ठाकुर के द्वारा किया गया । आईजी विकास वैभव के द्वारा इस कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रम 2047 के सशक्त भारत की नीव रखेगा।शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता है जो अपने कार्य कुशलतापूर्वक करते हुए बच्चों का भविष्य संवार रहे है। मौके पर डॉ अजय सिंह ने आज के समय में विद्यार्थियों में किस तरह नव चेतना के साथ आगे बढ़ा जाये उसपे अपना वक्तत्व रखा गया । वही निखिल मंडल ने अपने विद्यार्थी दिनों को याद करते हुए अपने विचार रखा गया कि कैसे समय के साथ चीजें बदलती रही है। सभी मुख्य अतिथियों का सम्मान संरक्षिका प्रो डॉ रेणु सिंह व अध्यक्ष आशीष सिंह के द्वारा किया गया ।प्रो डॉ रेणु सिंह के द्वारा फाउंडेशन के सभी सदस्यों और अतिथियों को धन्यवाद अर्पित किया गया । मंच संचालन शशि प्रभा जयसवाल के द्वारा किया गया । मौके पर हेल्पिंग बिहार फाउंडेशन के प्रभाकरण देव , तरुण झा , डॉ मानव सिंह, आर्यन वत्स , करुण सिंह , अभिजीत सिंह,शशि भारद्वाज, विद्या सिंह राठौड़ ,डॉ अभिषेक वर्धन,डॉ संजय वशिष्ठ,सुनील झा,अभिषेक कुमार, रवि जी,सोनू जी,जीतू जी व शहर के कई विशिष्ट व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.