शादी ब्याह में समाज को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,लोगों ने की खूब सराहना

सहरसा : शादी ब्याह के शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के  लिए किये गए सार्थक प्रयास की समाज के लोगों नें हर्ष व्यक्त कर काफी सराहना की है।इसी कड़ी में एक ऐसा शादी हुआ जिसका थीम लोगों को ना केवल अपने और आकर्षित किया बल्कि समाज को एक बेहतर सन्देश दे गया। सहरसा के बनगाँव रोड सुभाष चौक स्तिथ रॉयल बैंक्वेट में मीर टोला के मो शमशूल अंसारी की पुत्री शाहिना बेगम की शादी हुई।शाहिना बेगम का निकाह सहरसा के महिषी प्रखंड राजनपुर पंचायत निवासी मीर करीम के पुत्र मो शहजादा से हुआ है।शादी के सीजन में ये शादी खास इसलिए रहा की ग्लोबल वार्मिंग को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण का थीम हर आये हुए मेहमानों के हाथों में वेलकम किट के माध्यम से दिया गया और शादी समारोह स्थल पर जगह--जगह जागरूकता सन्देश लिखा हुआ बैनर भी लगवाया गया था।वेलकम किट पर "साँसे हो रहीं है कम, आओ पेड़ लगायें हम" जागरूकता सन्देश के साथ--साथ पौधारोपण करतें हुए तस्वीर भी वेलकम किट पर प्रिंट करवाया गया था।शाहिना बेगम के पिता मो शमशुल अंसारी ने बताया की शादी जैसे खुशी के पल काफी संख्या में लोग एक महफ़िल में मिलते है ऐसे में लोगों का स्वागत करतें हुए एक जागरूकता सन्देश दिया जाये तो ये हमारे आने वाले कल के लिए बेहतर होता है।इसी उद्देश्य से इस वेलकम किट में जागरूकता सन्देश लिखवाने के साथ अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए तस्वीर भी प्रिंट करवाया गया है।आगें दुल्हन के पिता मोहम्मद समशूल ने कहा समाज के हर लोगों का दायित्व बनता है की समाज के लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जाये जिससे कल आने वाले परेशानी से खुद और समाज को बचा सकें।वहीं राजनपुर से आये बाराती और शहर के विभिन्न हिस्सों से इस शादी समारोह में शिरकत किये लोगों ने दुल्हन के पिता की जमकर तारीफ किया और दूल्हे दुल्हन को मुबारकबाद देतें हुए खुशहाल जिन्दगी जीने की दुआ दी।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.