प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा मे 40 निजी विद्यालय के 7 सौ बच्चे हुए सम्मानित
सहरसा : प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल बच्चों को जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में सोमवार को पब्लिक एजुकेशनल एण्ड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन कोसी रेंज सहरसा द्वारा प्रमाण पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कोसी क्षेत्र के विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, विधायक डॉ गौतम कृष्णा, जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,राजद नेता रंजीत यादव, जिला स्कूल प्राचार्य कपिलदेव यादव, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदीप कुमार, सचिव मनोज कुमार सिन्हा समेत अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में विगत 14 सितंबर को एसोसिएशन द्वारा आयोजित किए गए प्रतिमा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए लगभग 700 बच्चों को प्रमाण पत्र और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।इस परीक्षा में एसोसिएशन के 40 निजी विद्यालय के लगभग 4 हजार बच्चे शामिल हुए थे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में बदतर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निजी विद्यालय की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति रूचि बढ़ती है। साथ हीं बच्चे लगन से पढ़ते हैं।विधायक डॉ गौतम कृष्णा ने कहा कि आज के बच्चे हीं कल के भविष्य हैं इसलिए बच्चों के साथ साथ उनके अभिभावकों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रेरित करने की जरूरत है। बच्चे यदि लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़े तो उन्हें सफलता मिलने में आसानी होती है।जिप उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव ने कहा कि प्रतिभा हर बच्चों में छुपी हुई है।जरुरत है उन्हें निखारने की , इसमें छुपी हुई प्रतिभा को निखारकर उन्हें सम्मानित करना एक सराहनीय कदम है।कार्यक्रम में सर्वशिक्षा कार्यालय से निजी विद्यालय संभाग प्रभारी मनीष मोहन, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदीप कुमार, सचिव मनोज कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष सह परीक्षा संयोजक संजीव कुमार, संयुक्त सचिव श्याम सुन्दर गुप्ता, अंकेक्षक रामचन्द्र कुमार, प्रवक्ता छत्री कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार यादव,सजल मोदक, लालमोहर कुमार,मुकेश कुमार, रामचन्द्र यादव, सैन्टू कुमार,पंकज कुमार,चंदन कुमार,करण कुमार, गुलशन कुमार,पप्पू कुमार सुमन, इंजिनियर राहुल कुमार, शुशील कुमार, राहुल भगत,रामसेठ कुमार समेत सभी सदस्य विद्यालय के प्राचार्य मोजूद रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.