लोजपा रामविलास पार्टी के प्रदेश महासचिव बनी पूजा कुमारी,जताया हर्ष

सहरसा : लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा हटिया गाछी निवासी पूजा चौधरी को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर जिला कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामना दी है।ज्ञात हो कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शोभा सिन्हा द्वारा पूजा चौधरी पति राजेन्द्र चौधरी को प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।साथ ही आशा व्यक्त की गई कि पूजा कुमारी की असीम क्षमता और कुशल नेतृत्व से लोजपा अधिक सशक्त होगी।वही पूजा कुमारी ने अपने मनोनयन पर पार्टी शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यकर्ताओं के प्रति शुभकामना व्यक्त की।इस अवसर पर सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक संजय कुमार सिंह, युवा प्रदेश के उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव,युवा जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, छात्र लोजपा  जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार पासवान, आईटी सेल जिला अध्यक्ष गगन पासवान, छात्र लोजपा जिला उपाध्यक्ष पपलेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर रजक,भाजपा जिला अध्यक्ष साजन शर्मा,जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष राम रतन ऋषि देव, लोक मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना आनंद, लोजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र शर्मा, लोक मोर्चा महासचिव शिवेंद्र कुमार सिंह, वीआईपी पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रेशमा शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रिंकी कुमारी, भाजपा के युवा प्रमुख ज्योति अदिति राज, भाजपा नेत्री रीना कुमारी, बबली भगत, डीलर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील कुमार सुमन, दीपक सिंह, भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुगमनी देवी, भाजपा की ओबीसी मोर्चा की मंत्री रिंकी देवी, कंचन देवी सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामना व्यक्त कर बधाई दी।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.