21 वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने बिहार के प्रतिनिधि हुए रवाना

सहरसा : भारतीय मजदूर संघ का 21 वां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 6 ,7 ,8 फरवरी 2026 को उड़ीसा प्रदेश के जगन्नाथ पुरी में संपन्न होने जा रही है। जिसमें देश के सभी राज्य केंद्र शासित प्रदेश एवं बिहार के सहरसा कटिहार,समस्तीपुर,रोसड़ा, दरभंगा,पटना,दरभंगा,मधुबनी सहित सभी जिलों के बीएमएस कार्यकर्ता प्रतिनिधि के रूप में भाग लेने के लिए जगन्नाथपुरी पहुंचकर सर्वप्रथम बाबा जगन्नाथ जी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर बीएमएस प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सिंह,प्रदेश मंत्री शंभू कुमार चौबे नें बताया कि ट्रेड यूनियन के क्षेत्र में एकमात्र देशभक्त मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन में पुराने कार्यकारणी की विदाई,कार्यों की समीक्षा,आय व्यय का लेखा जोखा एवं नये कार्यकारणी का गठन कर संगठन विस्तार पर चर्चा की जाएगी।उन्होने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक परम श्रद्धेय स्व दत्तोपंत ठेगडी के द्वारा 23 जुलाई 1955 को भोपाल में की गई थी।बीएमएस के देशभक्त नीतियों एवं नारे के कारण संगठन का विस्तार तेजी से हुआ ।यही कारण बीएमएस आज विश्व का सबसे बडा संगठन बन गया है।जिसमें जीवन के हर क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ तेजी से विस्तार हुआ है।उन्होने कहा कि देश के हित में करेगें काम काम का लेगे पूरा दाम,बीएमएस की क्या पहचान त्याग तपस्या और पहचान,कौन बनाता हिन्दुस्तान भारत का मजदूर किसान,मजदूरों दुनिया को एक करों,आय विषमता समाप्त हो एक दस का अनुपात हो,भारत माता की जय,जैसे नारे लगाए गए।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.