लहेरियासराय नई रेल खंड परियोजना नीति आयोग में भेजा गया प्रस्ताव
सहरसा : समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक ने सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा मधेपुरा और बनमनखी अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण किया।इसी क्रम में गुरुवार को सहरसा जंक्शन पहुंच अमृत भारत स्टेशन,रनिंग रूम,प्लेटफॉर्म,एक्सीलेटर, वाशिंग पीट,यार्ड का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कहा कि बड़े स्टेशनों के लिए जो भी पैसेंजर प्लानिंग तैयार की जाती है।वह 5,10 और 20 साल के होती है।इस बीच उन स्टेशनों पर जो भी विकास कार्य होता है। उसको देखते हुए यह रूपरेखा तैयार किया गया है ताकि उसमें वह फिक्स हो सके।
डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत स्टेशनों में शामिल सहरसा जंक्शन की गिनती देश के नंबर वन स्टेशनों में की जा रही है।डीआरएम ने गुरुवार को सलौना,सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा,मधेपुरा और बनमनखी स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन के नए भवन का निरीक्षण किया।इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि सभी अमृत भारत स्टेशन लगभग बनकर तैयार हैं जो भी काम शेष बचे है।उन्हें जल्द ही पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उद्घाटन की तिथि कभी भी मंत्रालय से जारी हो सकती है। इन सभी अमृत भारत स्टेशन का एक साथ उद्घाटन होगा।डीआरएम ने सहरसा में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मार्च 2027तक यार्ड रीमॉडलिंग का काम पूरा हो सकेगा।जिससे यात्री सुविधा बेहतर होगी।उन्होंने यार्ड रीमॉडलिंग के काम की भी प्रशंसा की।ज्ञात हो कि यार्ड रीमॉडलिंग का वर्क एएस बिल्डर्स मनोज सिंह द्वारा किया जा रहा है।डीआरएम ने कहा की सहरसा लहरिया सराय नई रेल परियोजना फिलहाल अभी प्रक्रियाधीन है। मंत्रालय ने परियोजना का प्रस्ताव सिफारिश के लिए नीति आयोग को भेजा है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।सहरसा मानसी 41 किलोमीटर डबल लाइन का सपना जल्द साकार होगा। डीआरएम ने कहा कि सिंगल लाइन ऐतिहासिक कारण से है लेकिन अब समय दोहरीकरण का है। सहरसा मानसी डबल लाइन निर्माण की स्वीकृति कभी भी मिल सकती है। इसके बाद सहरसा को काफी संख्या में लंबी दूरी की ट्रेन मिलेगी।होली का समय नजदीक है ऐसे में अधिक भीड़ वाले स्टेशनों की रिपोर्ट मांगी गई है।उसी अनुसार संख्या में होली स्पेशल ट्रेन उन स्टेशनों को दी जाएगी।वही सोनबरसा कचहरी से सहरसा वाशिंग पीट होकर बैजनाथपुर तक जोड़ने वाली पूर्व से प्रस्तावित बाईपास लाइन परियोजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट इसी फरवरी महीने में तैयार होगी। इसके बाद विश्लेषण कर रिपोर्ट को मंत्रालय भेजी जाएगी।इस पूरी प्रक्रिया में 4 से 5 महीना का समय लगेगा।सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने कहा कि रेलवे को जोड़ने वाली जो भी सड़क है। उसे बेहतर बनाया जाएगा। इस दौरान यात्री सुविधाओं के बीच आने वाली अगर जो भी अधिकृत दुकान होगी। जिसके वजह से निर्माण कार्य में परेशानी होगी।उसे हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। वहीं रेलवे हर जिले के नगर निगम और नगर परिषद से भी समन्वय करेगी ताकि यात्री सुविधा बेहतर से बेहतर हो सके।निरीक्षण के दौरान सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति,आरपीएफ कमांडेंट आशीष कुमार, सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन संजय कुमार, डिप्टी सीपीएम प्रकाश केशव, सीनियर डीएएन 3 उत्कर्ष कुमार के अलावा,सहरसा स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार,आरपीएफ इंस्पेक्टर सहरसा धनंजय कुमार यादव, टीआई सहरसा संजीव मनी चौधरी साहित्य कई अधिकारी मौजूद थे।अंत में सहरसा जंक्शन पहुंचे डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी एक्सीलेटर का ट्रायल कराया जो की सफल रहा उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिनों तक इसे ट्रायल किया जाएगा इसके बाद यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.