कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छत पर लगेंगे मुफ्त मे सोलर पैनल

सहरसा : विद्युत उपभोक्ताओ के खुशखबरी व राहत भरी खबर है।इसके अंतर्गतबिजली कंपनी बहुत जल्द कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के घर सोलर पैनल लगाकर बिजली आपूर्ति शुरू करेगी। इसे लेकर संबंधित कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं से कंपनी ने ऑनलाइन सहमति पत्र मांगा है। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयनित उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निशुल्क सोलर सिस्टम लगाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी। उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त होने के बाद बिजली कंपनी, डिस्कॉम और रेस्को के अधिकारी स्थल निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में स्थिति अनुकूल पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्लांट के सफल क्रियान्वयन, सुचारू संचालन और इससे जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।  विद्युत कार्यपालक अभियंता सहरसा ई. अमित कुमार ने बताया कि वैसे बीपीएल परिवार कुटीर ज्योति जिनके पास अपना छत का घर है और जो पहले आवेदन समर्पित करेंगे उनके यहाँ पहले सोलर प्लेट मुफ्त मे लगाया जायेगा। उन्होंने बताया गया की आवेदक को सुविधा एप्प के माध्यम से आवेदन करना होगा। सुविधा एप्प मे 'सोलर रूफ टॉप के लिए सहमति' चयन करने के उपरांत आवेदक को सहमति देना है की मेरे घर के छत पर सोलर प्लेट लगाने में मैं सहमत हूँ तथा रूफ टॉप सोलर को ठीक ठाक से रख रखाव करेंगे। बता दें की इस योजना का लाभ लेना बहुत ही आसान है। यदि उपभोक्ता को ऑनलाइन आवेदन करने मे किसी प्रकार का दिक्कत है तो सम्बंधित प्रमंडल कार्यालय के सुविधा काउंटर पर आकर आवेदन समर्पित करा सकते हैं। इसके लिए बिजली का बिल और मोबाइल नंबर लेकर आना है। सुविधा काउन्टर पर ये व्यवस्था बिल्कुल ही मुफ्त है। सहरसा प्रमंडल के कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं (जिन्हें साधारण भाषा में गरीबी रेखा का विद्युत कनेक्शन कहते हैं) से आग्रह किया गया है की जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन कर राज्य सरकार की इस योजना का लाभ उठायें।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.