आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने सुझाए रेलयात्रियों के सुरक्षा के उपाय
सहरसा : समस्तीपुर रेल मंडल के आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त राकेश कुमार सिंह जंक्शन पर सुरक्षा सम्मेलन एक कार्यक्रम के तहत आरपीएफ पोस्ट पहुंचे।सम्मेलन से पूर्व उन्होंने आरपीएफ पोस्ट कमांडर सहरसा धनंजय कुमार के साथ जंक्शन का निरीक्षण कर यात्री सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।सुरक्षा सम्मेलन में सुरक्षा से संबंधित यात्री सुरक्षा, नशाखुरानी एवं महिला सुरक्षा आदि मामले पर विशेष दिशा निर्देश दिया गया।सम्मेलन में उप निरीक्षक सुजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक महेश सिंह, सुनील कुमार सहित कई रेलवे सुरक्षा बल मौजूद थे।सुरक्षा के लिहाज से सहरसा का पूरा यार्ड सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा उम्मीद है कि मार्च तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे वहीं यार्ड के चारों ओर हाई मास्ट लाइट लगाए जाएंगे जो दूर-दूर तक रोशनी देगी।जिसके कारण सहरसा यार्ड मैं अनाधिकृत प्रवेश को रोका जाएगा।इसके लिए यार्ड के चारों ओर चार दिवारी से घेराबंदी की जाएगी।रेल मंडल ने इसके लिए संबंधित विभाग को सूचना अवगत करा दी है।वही मार्च से चार दिवारी निर्माण की उम्मीद है।साथ ही सुपौल सहरसा और मधेपुरा से लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट की व्यवस्था होगी इसके लिए मार्च तक सहरसा जंक्शन पर एस्कॉर्ट की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी सुरक्षा सम्मेलन में यह जानकारी दी गई।होली का समय अब नजदीक आ रहा है ऐसे में दिल्ली मुंबई अमृतसर कोलकाता हटिया से सहरसा जंक्शन आने वाली ट्रेनों में शराब की खेप आने की संभावना है रेलवे सुरक्षा बल सहरसा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है जो सिर्फ शराब की खेप पर नजर रखेगी सुरक्षा सम्मेलन में खास तौर पर सभी रेलवे सुरक्षा बल को गाइडलाइन दी गई।दिल्ली मुंबई सहित अन्य महानगर को आने जाने वाली ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अभी से लगातार होली तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा इसके तहत नशा खुरानी गिरोह के अलावा यात्री सुरक्षा को लेकर भी अभियान चलाया जाएगा।
रिपोर्टर : अजय कुमार

No Previous Comments found.