बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन के माध्यम से सचिव स्वास्थ्य विभाग को सौंपा मांग पत्र
सहरसा : बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य नेतृत्व के निर्णयानुसार स्वास्थ्य संघ ने सिविल सर्जन के माध्यम से सचिव स्वास्थ्य विभाग को प्रदर्शन के माध्यम से स्वास्थ्य संघ के जिला संयोजक के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया ।जिसमे कर्मचारियों से संबंधित मुख्य मांग एनपीएस, यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन का लाभ, ए.एन.एम को मातृत्व अवकाश सहित अन्य अवकाश निदेशालय के बजाय सिविल अधीक्षक प्राचार्य,निदेशक के स्तर से पूर्व के भांति आदेश निर्गत किया जाए ।सामान्य प्रशासन विभाग बिहार पटना के आदेश संख्या 19300 दिनांक 13/10/23 के आलोक में सभी स्वास्थ्य कर्मचारी को पद प्रोन्नति का लाभ मिले ,स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला संवर्ग को राज्य संवर्ग किया गया है। उन्हें पुनः जिला संवर्ग करने व राज्य स्वास्थ्य समिति के कर्मचारी का संवर्ग नियमावली का अविलंब गठन करते हुए उनकी सेवा समायोजित की मांग शामिल है।माननीय उच्च न्यायालय बिहार पटना के फैसले के आलोक में एसीपी /एम ए सी पी हेतु लिपिक को विभागीय परीक्षा के बाध्यता पर रोक संबंधी सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय आदेश को लागू किया जाए ।
संविदागत अर्बन एएनएम को राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के संविदा एएनएम के भाँति प्राकृतिक अवकाश, मातृत्व अवकाश ,शिशु देखभाल अवकाश ,ईएसआई का लाभ देना सुनिश्चित किया जाए ,एएनएम जीएनएम का सेवा संपुष्टि हेतु पत्र अविलंब निर्गत किया जाए या सभी प्राचार्य अधीक्षक ,निदेशक ,सिविल सर्जन को सेवा संपुष्ट करणे हेतु पत्र निर्गत कर आदेशित किया जाए ,आउटसॉर्सिंग के कर्मी को न्यूनतम वैधानिक मजदूरी26000 भुगतान किया जाए ,विभाग के रिक्त पद के विरुद्ध कार्यरत संविदागत कर्मियो के स्थान पर जगह रिक्त होने पर नियमित रूप से चयनित कर्मी को पदस्थापित किया जाए ,चार श्रम कोड को बिहार में लागू नहीं किया जाए ,एनएचएम कर्मी का दिनांक 20/08/24 से 2/09/24 तक कार्य बहिष्कार अवधि का उपार्जित अवकाश स्वीकृत करते हुए मानदेय भुगतान किया जाए आदि संबंधित माँग पत्र समर्पित किया गया ।मौके पर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के नंद कुमार खा , प्रमंडलीय मंत्री सुरेश यादव भारतेंदु शेखर ,कुंदन कुमार ,माधव खा ,बिनय मुर्मू , अभिषेक सिंह ,अभिषेक मिश्रा ,पंकज झा,अजय गोस्वामी,सालिनी,निशा, पत्रिका वंदना, प्रीति , सिंकी शर्मा ,अनिता ,मोहम्मद शैफ़ ,मदन मोहन सहाय , शैलेश ,जय कुमार ,पंकज झा ,विद्यानंद वर्मा आदि कर्मी मौजूद रहे ।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.