संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति द्वारा यूजीसी के समर्थन में निकालेगा विशाल मशाल जुलूस

सहरसा : संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति द्वारा द्वारा यूजीसी ने प्रमोशन ऑफ इक्वलिटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन-2026 के समर्थन एवं कॉलेज-विश्वविद्यालयों में इसके प्रभावी रूप से लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को  जिला परिषद के उपाध्यक्ष धीरेंन्द्र यादव के आवास पर  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इसे सम्बोधित करते हुए संयुक्त छात्र-युवा संघर्ष समिति के नेताओं ने कहा कि यूजीसी एक्ट में "उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने के लिए यूजीसी-2026 को लागू किया। जिसका उद्देश्य जाति, धर्म, लिंग आदि के आधार पर भेदभाव को रोकना और सभी छात्रों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करना था लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट के द्वारा रोक लगाना बिल्कुल ही न्यायपूर्ण नहीं है। नेताओं ने कहा कि आज भी उच्च शिक्षण संस्थानों में जातीय भेदभाव की घटनाएं सामने आती रहती है। देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में आज भी दलित, आदिवासी, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिला विद्यार्थियों के साथ लगातार भेदभाव और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। रोहित वेमुला, पायल तड़वी और दर्शन सोलंकी जैसे कई छात्र-छात्राओं की मौत इस बात का प्रमाण है कि संस्थानों में जातीय और सामाजिक भेदभाव गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का यूजीसी नियमों पर रोक लगाना दुर्भाग्यपूर्ण व चिंताजनक है उन्होंने कहा कि यूजीसी के जारी आकड़ों के अनुसार 2019-2024 के बीच 118% जातीय भेदभाव की शिकायतें में वृद्धि हुई है।ऐसे में यूजीसी द्वारा जारी समानता संबंधी नियम भले ही पूरी तरह पर्याप्त नहीं थे लेकिन वे भेदभाव रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। छात्र-युवा संघर्ष समिति के नेताओं नें केंद्र सरकार तत्काल प्रभाव से मजबूत और प्रभावी “रोहित एक्ट” लागू करे, यूजीसी गाइडलाइंस को ओर सख्त और प्रभावी रूप में लागू हो ताकि संविधान में वर्णित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को सुनिश्चित किया जा सके। 09फरवरी को विशाल मशाल जुलूस जिला परिषद प्रांगण से निकलेगा।जो थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, गाँधी पथ, मीर टोला होते सुभाष चौक पर संपन्न किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार,आरवाइए के राष्ट्रीय पार्षद कुंदन यादव, एआईवायएफ के शंकर कुमार, आईआईपी पूर्व प्रवक्ता डॉ. धनोज कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष टुनटुन शर्मा, छात्र राजद जिलाध्यक्ष धीरज सम्राट,आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद, आरवाइए नेता सागर कुमार शर्मा, युवा नेता सुशील यादव, एबीभीपी नेता कृष्णकांत गुप्ता, मनीष चौपाल, विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश नेता सनोज कुमार सुमन, मुकेश साह, सुरेंद्र यादव, सोनू यादव, रंजय शर्मा, रमेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.