10 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में आएगी अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका

सहरसा : आगामी 10 अप्रैल से शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर आज सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान का बैठक यज्ञ स्थल नलकूप पूरब बाजार में रविवार को आयोजित किया गया।बैठक संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हें के अध्यक्षता एवं आचार्य डॉ नवनीत कुमार के संचालन मे संपन्न हुआ।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को भव्य दिव्य बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। वही उन्होंने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए वृंदावन से आचार्य एवं बटुक आएंगे वही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा वाचन केलिए श्रीधाम वृंदावन से अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका आ रही है।वही आचार्य डॉ नवनीत कुमार ने कहा महायज्ञ 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026  तक चलेगा।17 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ महायज्ञ का समापन होगा। 10 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ सुबह 6 बजे प्रारम्भ होगा। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को भाव एवं दिव्या बनाने के लिए व्यापक ग्रह संपर्क अभियान मैं कार्यकर्ता लगे हुए हैं।बैठक मुख्य रूप से संस्थान केकोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजू,बिटू गुप्ता,संजीव सिंह, सुजीत सान्याल, जिला परिषद प्रतिनिधि रजनीश कुमार, बंटी झा, विनीत सिंह, मनीषा चौपाल,रोहण सिन्हा गुलशन,प्रियांशु कुमार, इशन तोमर,आशीष कुमार, शिवम तिवारी, आर्यन सिंह,अभिषेक गुप्ता, ऋषव झा, विनय मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.