राष्ट्रीय सनातन बोर्ड परिषद के बिहार प्रभारी बने मुनचुन ठाकुर

सहरसा : राष्ट्रीय सनातन बोर्ड परिषद के संगठन महामंत्री देवानंद मिश्र के द्वारा मुनचुन ठाकुर को बिहार प्रभारी मनोनीत किया गया है।साथ ही बिहार प्रदेश के सभी जिलों मे संगठन का विस्तार कर कमिटी गठन करने का दायित्व दिया।उन्होने आशा ही नही अपितु विशास व्यक्त किया कि श्री ठाकुर ईमानदारी पूर्वक समर्पित होकर अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे। वही नव मनोनीत बिहार प्रदेश प्रभारी श्री ठाकुर ने कहा कि संगठन ने जो मुझे महती जिम्मेवारी दी है इसका निर्वहन निष्ठा पूर्वक करूंगा।उन्होंने कहा कि  हिंदू राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए जो मेहनत करना पड़ेगा।हम करने के लिए तैयार है पीछे नहीं हटेंगे। हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना हमारा लक्ष्य है। सनातन के साथ-साथ हमारा समाज सुंदर हो सभ्यता संस्कृति के दायरे में रहे इसके लिए मैं काम करूंगा।उन्होने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत सत्य पर वैज्ञानिक धर्म है।जिसे मिटाने की कोशिश दो हजार वर्ष तक चलता रहा आज आक्रांताओं का कोई वजूद नही है जबकि सनातन धर्म आज भी विश्व का मार्गदर्शन व संरक्षण के लिए वसुधैव कुटुम्बकम की नीति पर कायम है।भारत कल भी विश्वगुरू था और आज भी है और अनंतकाल तक बना रहेगा।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.