जिलाधिकारी द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक
सहरसा : जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा क्रियान्वयन की वर्तमान स्थिति/विभिन्न तकनीकी/गैर तकनीकी विभागों द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। प्रगति यात्रा से संबंधित वर्तमान में भवन प्रमंडल के द्वारा जिलांतर्गत बनमा ईटहरी एवं सतर कटैया प्रखंड में प्रखंड/अंचल कार्यालय एवं आवासीय परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है,जिसमें तेजी लाए जाने का निर्देश दिया गया है।महिषी क्षेत्र बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड द्वारा मंडन मिश्र धाम संबंधित विकास कार्य समीक्षा क्रम में कार्य की धीमी प्रगति के कारण नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधित तकनीकी विभाग/एजेंसी को अपेक्षित कार्य को मार्च:2026 के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है,निर्देश अनुपालन में शिथिलता की स्थिति में विधिसम्मत कारवाई की जाएगी।साथ ही उग्रतारा मंदिर में वर्तमान में संचालित सौंदर्यीकरण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।तिलावे नदी उड़ाही कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने के कारण गहरी नाराजगी प्रकट की गई एवं मार्च के प्रथम सप्ताह तक निर्धारित कार्य को पूर्ण करने हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश संबंधित तकनीकी विभाग को दिया गया है।बंगाली बाजार अंतर्गत वर्तमान में क्रियान्वित ROB निर्माण कार्य समीक्षा के क्रम में अवसंरचना निर्माण कार्य में और तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। सात निश्चय:2 के तहत उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन अंतर्गत शिक्षा कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बालिका(इंटर) प्रोत्साहन योजना/मुख्यमंत्री बालिका(स्नातक) प्रोत्साहन योजना से संबंधित शेष लक्ष्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव के तहत संचालित मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर लाइट योजना वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में वर्तमान उपलब्धि 1268 वार्डो में 13795 सोलर लाइट संस्थापित पाए गए है,शेष लंबित कार्य प्रक्रियाधीन होने के संबंध में बताया गया। युवा शक्ति,बिहार की प्रगति अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की वर्तमान प्रगति समीक्षा के क्रम में समेकित रूप से उपलब्धि शत प्रतिशत पाया गया है,सभी लाभुकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है,समीक्षा के क्रम में योजनांतर्गत तृतीय किस्त भुगतान में तेजी लाने का निर्देश दिया गया हैं। सात निश्चय:3 अंतर्गत लक्षित दो गुना रोजगार,दोगुनी आय के अंतर्गत संचालित कार्य यथा:मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की वर्णित योजना के तहत लाभान्वित की संख्या:356309 है,जिनको प्राथमिक निधि के तहत अनुमोदित राशि प्रदान की गई है,शेष लाभुकों मार्च के अंत तक भुगतान कर दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। सात निश्चय:3 समृद्ध उद्योग,सशक्त बिहार अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना हेतु किए जा रहे प्रयास क्रम में इस हेतु लगभग चार सौ तेरह एकड़ की भूमि भू अर्जन के तहत प्रक्रियाधीन होने के संबंध में जानकारी दी गई।बैठक में सात निश्चय:3 अंतर्गत लक्षित अन्य योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।सभी कार्यालयों को आम नागरिक को संबंधित कार्यालय स्तर से कैसे अधिकाधिक सहूलियत प्रदान की जाए,इस हेतु दो से तीन दिनों में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।समीक्षा क्रम में संचालित योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री गौरव कुमार सहित संबंधित कार्यालयों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.