बीएन मंडल के अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की बैठक आयोजित

सहरसा : भू.ना.मंडल विश्वविद्यालय,मधेपुरा के विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ की बैठक सहरसा में गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें सहरसा के महाविद्यालयों और पी जी केंद्र के अध्यक्ष  तथा सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।बैठक में अन्य राज्यों जैसे हरियाणा,हिमाचल प्रदेश औऱ बंगाल की तरह 65 वर्षों तक निर्बाध सेवा नियमितीकरण की माँग की गई। संघ वर्षों से यह मांग सरकार से करती आ रही है।बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति ने भी इसकी अनुशंसा की है जो शिक्षा विभाग में लंबित है। मुख्यमंत्री विकास पुत्र नीतीश कुमार द्वारा अन्य राज्यों की तरह बिहार में भी विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों की सेवा का नीति में परिवर्तन करते हुए स्थायी समायोजन किया जाना चाहिए। तब जाकर सबका साथ और सबका विकास भी सफल होगा।मुख्यमंत्री ने नियमों में परिवर्तन करते हुए विद्यालय के संविदा शिक्षकों की सेवा का स्थायी करण किया है।विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति यू जी सी तथा बिहार सरकार के नियमों औऱ आरक्षण का पालन करते विश्वविद्यालय चयन  समिति द्वारा की गई है।बिहार राज्य विश्वविद्यालय चयन आयोग द्वारा ऐसे  ही योग्यताधारी शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है।ऐसे में यह बिल्कुल न्यायसंगत है कि बिहार सरकार को इनकी सेवा को स्थायी करने में कोई कठिनाई प्रतीत नहीं होता है। शिक्षामंत्री को नियमों में परिवर्तन करते हुए कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा स्थायी करने की माँग की जाती है।जिस समय विश्वविद्यालयों में शिक्षकों का घोर  आभाव था और कोरोना जैसी महामारी काल में भी इन्हीं अतिथि शिक्षकों ने जिम्मेदारी औऱ निष्ठा पूर्वक शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखा था।इसलिए सरकार को और भी सहानुभूतिपूर्वक हमारी मांग पर विचार करना चाहिए।ये अतिथि शिक्षक पठन-पाठन में विशेष रूप से नियमित व सक्रिय सेवा प्रदान कर रहे है।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.