प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता मेंतनुश्री कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की

सहरसा : स्थानीय प्रमंडलीय पुस्तकालय में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय विज्ञान दिवस वक्तृता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अमित कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी हेमचन्द्र ने दीप प्रज्वलन कर किया।प्रमंडलीय विज्ञान वक्तृता प्रतियोगिता में सुपौल, मधेपुरा और सहरसा के कक्षा ग्यारहवीं से एक एक प्रतिभागी ने भाग लिया।उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परसाही हाट त्रिवेणीगंज सुपौल की प्राची कुमारी तृतीय स्थान, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बरहकुरवा कुमारखंड मधेपुरा की सोनी कुमारी द्वितीय स्थान और फूलदाय कन्या उच्च विद्यालय बनगांव की तनुश्री कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की। पुरस्कार समारोह में क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक के द्वारा प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।आरडीडीई ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी और संबंधित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। निर्णायक मंडल में आनंद कुमार झा,आरती कुमारी,पावस कुमार, आनंद कुमार थे। मौके पर ओम शंकर,शशिभूषण कुमार और शुवेन्दु कुमार मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.