खेल प्रतियोगिता में दिव्यांगजनों ने जीते 7 गोल्ड मेडल, 5 सिल्वर, 2 कांस्य पदक
सहरसा : खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,पटना द्वारा राज्य स्तरीय अन्तर प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को किया गया।जिसमें कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति सहरसा द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित कोशी क्षेत्रीय विकलांग आवासीय मध्य विद्यालय पटुआहा सहरसा के १६ सभी श्रेणी के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने भाग लिया।जिसमें ०७ गोल्ड मेडल, ०५ सिल्वर, ०२ कांस्य पदक प्राप्त कर दिव्यांग प्रतिभागियों के द्वारा दिव्यांग जनों को खेल प्रतिस्पर्धा के मार्गदर्शन दर्शन का भी कार्य किया गया। जिससे अधिक से अधिक दिव्यांग जनों जिला, प्रमंडल स्तरीय व राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतिभा में भाग ले सकेंगे। खेल कार्यक्रम में विद्यालय के खेल प्रशिक्षक कुमार देव, सोनु कुमार एवं डोली कुमारी की भूमिका सक्रिय रहा है। संस्थान अध्यक्ष सह बोर्ड सदस्य राष्ट्रीय न्यास भारत सरकार राष्ट्रीय न्यास, सहरसा के मोहन कुमार नें बताया कि दिव्यांग जनों के सर्वांगीण विकास हेतु संस्थान दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन कर प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके कारण जिले के दिव्यांगजन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.