विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित
सहरसा : स्थानीय स्टेडियम में बिहार राज्य भूमि सुधार संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा पटना के आह्वान पर जिला पदाधिकारी के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मांगों में सभी नवनियुक्त राजस्व कर्मचारी को गृह जिला में पदस्थापन, राजस्व कर्मचारियों का वेतन ग्रेडपे 2800 यानि लेवल 5, क्षेत्र भ्रमण हेतु ईंधन आपूर्ति सहित मोटरसाईकिल उपलब्ध कराया जाए, सभी राजस्व कर्मचारियों को एक हल्का व पंचायत का ही प्रभार आवंटित किया जाय, कार्य अवधि 10 बजे से 5 बजे का ही अनुपालन हो, रविवार या अन्य राजपत्रित अवकाश में राज्यपाल के आदेश के विरूद्ध कार्य लेना, एसीपी,एमएसीपी व सेवा सम्पुष्टि करने के संबंध में, राजस्व कार्यों के निष्पादन हेतु आवश्यक उपकरण यथा मॉडेम, डोंगल, मासिक रिचार्ज लैपटॉप प्राप्त कराये गये तिथि से जोड़कर तत्काल उपलब्ध कराया जाए और हर महीने समय पर रीचार्ज की व्यवस्था की जाए।संघ द्वारा धरना में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारी मांगों की पूर्ति होने तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी रहेगी। धरना को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री शरद कुमार, बिहार राज्य भुमि सुधार जिला शाखा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार झा, जिला मंत्री श्रवण कुमार, महासंघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, समाहरणालय संघ के अध्यक्ष रमण कुमार, एवं जिला मंत्री समरेन्द्र कुमार एवं सूरज कुमार, उप मुख्य संरक्षक शशि भूषण सिंह, मानद सदस्य रामनाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष चितेन्द्र नारायण, जवाहर मुखिया, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, सहायक जिला मंत्री अभिषेक कुमार, शिवपूजन कुमार, संयुक्त जिला मंत्री अमित कुमार, संघर्ष मंत्री मनीष कुमार, संघर्ष अध्यक्ष कौशल कुमार आदित्य, कार्यालय मंत्री पिंटू कुमार रजक, मिडिया प्रभारी रघुवर प्रसाद, अनुमण्डल सदर मंत्री विनय कुमार, अनुमण्डल सदर मंत्री सत्येन्द्र कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर अध्यक्ष संतोष कुमार, अनुमण्डल सिमरी बख्तियारपुर मंत्री वरूण कुमार, अंचल कहरा अध्यक्ष मणिकान्त पाल, अंचल कहरा मंत्री उदय कुमार, दिलीप कुमार, मुकेश कुमार, अनुपम ज्योति, नवीन कुमार, बिरेन्द्र कुमार, राजीव रंजन, कमलेश कुमार, प्रेम राज, अली राजा, बीरेन्द्र कुमार,दीपक कुमार, बिटेश्वर प्रसाद,अनुपम कुमार, पुष्कर कुमार के साथ दसों अंचल के राजस्व कर्मचारी धरना कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.