शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा सम्मान समारोह को लेकर बैठक आयोजित

सहरसा -  शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कोसी साहित्योत्सव सह साहित्यकार हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ साहित्य स्मृति सम्मान समारोह" की तैयारी को लेकर रविवार को पंचवटी चौक स्थित संस्थान कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। संस्थान सचिव वंदन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। जिसमें  स्थानीय देव रिजॉर्ट में 15 मार्च को आयोजित समारोह में व्याख्यान, कवि सम्मेलन, लोक गायन-नृत्य एवं लघु नाटक- तीन सत्रों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी व पोस्टर प्रदर्शनी लगाने का भी निर्णय लिया गया। संस्थान सचिव वंदन वर्मा ने कहा कि उक्त अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से कई नामचीन साहित्यकारों का एक बार पुनः सहरसा में सजेगा महफ़िल। वही चयन समिति के निर्णयानुसार इस अवसर पर लेखनी और साहित्य-साधना में व्याप्त प्रेम और मानवीय संवेदनाओं का मूल्यांकन करते हुए वर्ष 2025–26 के लिए हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ स्मृति साहित्य शिखर सम्मान हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर ध्रुव गुप्त को प्रदान किया जाएगा एवं हरिशंकर श्रीवास्तव ‘शलभ’ स्मृति साहित्य सम्मान साहित्यकार संजय कुमार कुंदन, अनिल विभाकर, नीरज दइया को प्रदान किया जाएगा।संस्कृति प्रेमी पूनम लता सिन्हा स्मृति सम्मान साहित्यकार रूबी भूषण व मंजुला उपाध्याय को दिया जाएगा। जबकि लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड आजीवन उपलब्धि सम्मान सुबोध कुमार सुधाकर (निधनोपरांत), संपादक: ‘क्षणदा’ पत्रिका, वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल पतंग, संपादक: ‘रंग अभियान’, वरिष्ठ साहित्यकार रामचैतन्य धीरज को ससम्मान प्रदान किया जाएगा। व्याख्यान के मुख्य वक्ता डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा, डॉ. रामचैतन्य धीरज व रूपेश कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि अतिथि एवं सम्मानित कवि कवयित्रियों में- प्रेम किरण, शहंशाह आलम, शेखर सावंत, राजकिशोर राजन, कुमार विजय गुप्त, अविनाश अमन, रूबी प्रसाद, प्रियंका जायसवाल, ममता मालपानी, मौसमी बनर्जी, रफ़त परवेज आदि शामिल हैं। बैठक में नाट्य निर्देशक कुन्दन वर्मा, रंगकर्मी नरेंद्र कुमार टुनटुन,अदिति प्रिया, शुभम कुमार,नीतू कुमारी,जेके अमर, पुरुषोत्तम कुमार, सुंदरम प्रजापति,मयंक कुमार, सौरभ कुमार,सृष्टि शर्मा,दिव्यांश चौहान,गीतिका भारद्वाज,खुशी कुमारी,भव्या आदि शामिल थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.