भव्य कलश यात्रा के साथ 10 अप्रैल से शुरू होगा श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ
सहरसा - सनातन श्री नारायण सेवा संस्थान के सदस्यों का बैठक आगामी 10 अप्रैल से नलकूप पूरब बाजार सहरसा मे शुरू हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन को लेकर किया गया।बैठक संस्थान के सदस्य सागर कुमार नन्हें के अध्यक्षता एवं बिटू गुप्ता संचालन मे संपन्न हुआ।बैठक का अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य दिव्य आयोजन को लेकर संस्थान के सदस्यो का बैठक किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से गृह संपर्क अभियान, भगवान का प्रतिमा, कथा व्यास, कलश यात्रा आदि विषयो पर विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षता कर रहे सागर कुमार नन्हें ने कहा आयोजन समिति के सदस्य घर-घर जाकर लोगो से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए आग्रह कर रहे हैं।वही विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं का प्रतिमा भी बनेगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।उन्होंने कहा इस वर्ष कथा वाचन केलिए वृंदावन से सुप्रसिद्ध कथा वाचिका शिवानी कृष्ण शुक्ला जी का आगमन होगा एवं यज्ञ मे पूजन हवन केलिए भी आचार्य वृन्दावन से ही आएंगे।वहीं नन्हें ने कहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कई वर्षों से सामाजिक सहयोग से होता आ रहा है।श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 अप्रैल को प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा तत्पश्चात 17 अप्रैल को प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा।बैठक मे मुख्य रूप से बंटी झा, अभिजीत सिंह रघुवंशी, विनीत सिंह, इंसान सिंह, रवि सिंह,प्रिंस सिंह,गौरव सिंह, विनय मिश्रा, बॉबी सिंह, रामेश्वर ठाकुर,अभिषेक गुप्ता,गोलू सिंह, ऋषव सिंह, इशान सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
रिपोर्टर : अजय कुमार


No Previous Comments found.