विधायक संजय कुमार सिंह ने विधानसभा में भटौनी पंचायत के तुलसियाही-सहमोरा जर्जर सड़क का मुद्दा उठाया

सहरसा : जिले के सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के समक्ष सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत भटोनी पंचायत के तुलसीयाही गाँव से सहमोरा तक की अत्यंत जर्जर सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाया।चुकी उक्त मार्ग वर्षों से उपेक्षित है। जिससे आमजन को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु इस मार्ग पर सड़क एवं पुल निर्माण अति आवश्यक है।अतः सरकार से मांग की है की जनहित में अविलंब इस सड़क एवं पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र प्रारंभ करायी जाय, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.