फुटपाथ दुकानदार संघ ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर धरना दिया

सहरसा : नगर निगम द्वारा फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ने के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर नगर निगम के फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स नगर स्तरीय सहकारी समिति सहरसा एवं फुटपाथ दुकानदार संघ वीर कुंवर सिंह चौक के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम कार्यालय का घेराव किया गया। फुटपाथ दुकानदार का जुलूस वीर कुंवर सिंह चौक से निकलकर थाना चौक, गंगजला चौक होते हुए नगर निगम कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। जुलूस में शामिल दुकानदार फुटपाथ दुकानदारों को अविलंब वेंडिंग जोन घोषित कर बसाने, नगर निगम आयुक्त तुगलक की फरमान वापस लो, संविधान विरोधी नगर आयुक्त होश में आओ आदि के नारे लगा रहे थे। घेराव का नेतृत्व सीएम झा और फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष शंकर कुमार ने किया। सभा को संबोधित करते हुए शंकर कुमार ने कहा कि नगर निगम प्रशासन ने फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ने का काम किया है जो फुटपाथ जीविका संरक्षण अधिनियम की धारा 18 का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद(19)(1)जी एवं 21 में दिए गए अधिकार का हनन करने का काम रोजगार छीन कर किया है। उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के लिए कोई भी निर्णय टीवीसी की बैठकों में लिया जाना है। नगर निगम ने फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने का निर्णय कर संविधान के मौलिक अधिकारों एवं रोजगार के अधिकारों का उल्लंघन किया है। नगर निगम अविलंब दुकानदारों को बसावे। उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के द्वारा 26 फरवरी को मसाल जुलूस निकाला जाएगा। संगठन के सचिव सीएम झा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उजाड़ने का काम कर रही है जो न्याय संगत नहीं है। प्रशासन अविलंब उजाड़े गए फुटपाथ दुकानदारों को बसाए। सभा को संबोधित करते हुए नौजवान नेता कुंदन कुमार ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित में नगर निगम कम उठावे अन्यथा विरोध जारी रहेगा। एटक जिला सचिव प्रभुलाल दास ने कहा कि फुटपाथ दुकानदारों के हित के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने कई कानून बनाए उसे कानून के तहत पीएम सम्मन निधि का लाभ दिया सभी फुटपाथ दुकानदार ने अपने व्यवसाय को चलाने के लिए लोन लिया ऐसी स्थिति में उसे उजाड़कर उसे मौत के मुंह में धकेल दिया गया है इस कदम की हम निंदा करते हैं। नगर निगम अविलंब सभी उजाड़े गए फुटपाथ दुकानदारों को वेंडिंग जोन बनाकर बसाये। सभा की अध्यक्षता दुकानदार संघ के मुख्य कार्यपालक दीपक कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम के बाद नगर आयुक्त के नाम 5 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौपा गया। जिसमें टीवीसी की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में वेडिंग जोन की घोषणा एवं बोर्ड लगाकर सभी फुटपाथ दुकानदारों को अस्थाई रूप से बसाने की मांग, सुपर मार्केट के गेट सड़क के पूर्व और पश्चिम दक्षिण प्रतिमा के पश्चिम सड़क के उत्तर और दक्षिण रमेश झा महिला कॉलेज तक वेंडिंग जोन घोषित कर अस्थाई रूप से दुकानदारों को बसाया जाए। नगर निगम क्षेत्र में बिना वैकल्पिक व्यवस्था किये फुटपाथ दुकानदारों को उजाड़ने की कार्यवाही पर रोक लगाई जाए। सभी फुटपाथ दुकानदारों को सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ उपलब्ध करवाया जाए। 16 दिसंबर 2025 को केबीसी की बैठक में लिए गए प्रस्ताव बैठक की कार्यवाही की प्रति सभी टीवीसी के सदस्यों को लिखित रूप में उपलब्ध करवाई जाए आदि प्रमुख मांग है ।मौके पर चंचल सिंह, मो. आसिफ, रामशरण सिंह, चंचल सिंह, बबलू साह, गोविंद सिंह, मनोज दास, पवन साह, गुड्डू सिंह, मिथिलेश कुमार, जीतू रजक, बैजनाथ, मो. अलाउद्दीन, वीरेंद्र कुमार, राजू, कैलाश साह सहित कई दुकानदार शामिल थे।

रिपोर्टर : अजय कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.